Home » जोधपुर » मसूरिया बाबा मंदिर आया वृद्ध जातरू लापता

मसूरिया बाबा मंदिर आया वृद्ध जातरू लापता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
358 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के मसूरिया बाबा मेले में इन दिनों जातरूओं की संख्या बढ़ रही है। बाहरी जातरू रास्ते के जानकार नहीं होने से राह भटक रहे है। एक बुजुर्ग जातरू सोमवार को लापता हो गया। वह चितौडग़ढ़ से यहां आया था। उसके बारे में अब देवनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है।
देवनगर पुलिस ने बताया कि चित्तौडगढ़ के डूंगरा स्थित रामेश्वर पुत्र भगवान मीणा की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई है। इसमें बताया कि उसका रिश्तेदार 74 साल का रामा पुत्र शंकर बाबा रामदेव के मेले में साथ आया था। इन लोगों को रामदेवरा जाना था। सोमवार को यह लोग मसूरिया बाबा रामदेव मंदिर स्थल पर पहुंचे थे। जहां बाद में रामा लापता हो गए। काफी ढूंढने के बाद भी नहीं मिले। देवनगर पुलिस अब बुजुर्ग की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER