Home » जैसलमेर » शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए चिकित्सा अधिकारी करें सार्थक प्रयास – जिला कलेक्टर

शत प्रतिशत टीकाकरण के लिए चिकित्सा अधिकारी करें सार्थक प्रयास – जिला कलेक्टर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
85 Views

नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण के संबंध में विभागीय समन्वय बैठक आयोजित

जैसलमेर। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह ने चिकित्सा अधिकारियों को नियमित टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का शत प्रतिशत टीकाकरण करवाने के निर्देश दिए, कलेक्टर सभागार में सोमवार को आयोजित नियमित टीकाकरण सुदृढ़ीकरण के संबंध में विभागीय समन्वय बैठक में जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य योजना अनुरूप आंगनबाड़ी केंद्रों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन कर टीकाकरण से वंचितों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए , उन्होंने टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत कच्ची बस्तियों, नहरी क्षेत्र , बॉर्डर एरिया व अन्य हाई रिस्क क्षेत्रों को चिन्हित करने तथा आगामी 15 मई 2024 तक एएनएम, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से हैड काउंट सर्व को पूर्ण करवाने के निर्देश दिए , जिला कलक्टर सिंह ने जिला स्तरीय चिकित्सा अधिकारियों को बीएसएफ के सहयोग से बॉर्डर क्षेत्र में टीकाकरण के कार्य को पूर्ण करवाने तथा जैसलमेर व पोकरण शहरी क्षेत्र में विशेष रूप से टीकाकरण लक्ष्य की पूर्ति के लिए सार्थक प्रयास करने के निर्देश दिए, आयोजित बैठक में एसएमओ डब्लूएचओ डॉ कृति पटेल ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नियमित टीकाकरण अभियान के महत्व, भूमिका , वर्तमान प्रगति एवं लक्ष्य प्राप्ति में आ रही समस्याओं पर विस्तार से जानकारी प्रदान की, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बी एल बुनकर ने नियमित टीकाकरण कार्यक्रम की कार्य योजना के बारे में जानकारी प्रदान की, डॉ राजेंद्र कुमार पालीवाल एवं डॉ नारायण राम ने बताया कि जैसलमेर व पोकरण शहरी क्षेत्र में हेड काउंट सर्वे करवाकर टीकाकरण से वंचित जन्म से लेकर 16 वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को टीकाकरण से लाभान्वित किया जाएगा , आयोजित बैठक में बीएसएफ अधिकारी डॉ मनोज कुमावत , उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग महेश गुप्ता , आयुक्त नगर परिषद जैसलमेर लजपाल सिंह, विकास अधिकारी जिला परिषद मनोज कुमार, समस्त खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डीपीओ अजय सिंह कड़वासरा डॉ अनीता एवं डीएनओ पवन कुमार शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER