Home » जोधपुर » के.वी. बनाड़ प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

के.वी. बनाड़ प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
90 Views

जोधपुर। पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय सेना बनाड़ जोधपुर में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न हुई। प्राचार्य विष्णु दत्त टेलर ने बताया कि समिति के नामित अध्यक्ष लेफ्टिनेंट कर्नल राहुल जोशी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में विद्यालय के शैक्षिक उन्नयन व आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई व कई महत्त्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में अभिभावक सदस्य श्रीमती तनुश्री चक्रवर्ती, सहयोजित सदस्य अशोक कुमार वर्मा (प्राचार्य के वि. क्रमांक 1 वायुसेना, जोधपुर), अध्यापक प्रतिनिधि सोहन लाल शर्मा व अन्य सदस्य पवन टाक व केशव वरनोती ने भाग लिया। प्राचार्य विष्णु दत्त टेलर ने सचिव सदस्य के रूप में सदस्यों का हरित स्वागत कर विद्यालय की गतिविधियों को पीपीटी के माध्यम से प्रदर्शित किया तथा विचार-विमर्श को आगे बढ़ाया। नामित अध्यक्ष ने विद्यालय की उत्कृष्ट उपलब्धियों की सराहना करते हुए सफलता के नए आयाम तय करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने टॉय लाइब्रेरी का उद्‌घाटन कर विद्यालय को समर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER