Home » जैसलमेर » पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल डाबला में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित

पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल डाबला में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
98 Views

जैसलमेर । पी एम श्री केंद्रीय विद्यालय सीमा सुरक्षा बल डाबला में विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बी एस एफ साउथ के डी आई जी श्री विक्रम कुंवर जो कि केंद्रीय विद्यालय बी एस एफ डाबला के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी हैं, उनकी अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीटिंग में विद्यालय प्रबंध समिति के लगभग सभी सदस्य मौजूद थे। इसमें डॉ मनोज कुमावत ,प्रोफेसर कैलाश दान रतनू , डॉ वासुदेव गर्ग,खेमराज खारडिया इनकम टैक्स ऑफिसर,इंजीनियर ललित सी पी डब्लू डी,विनोद कुमार उप प्राचार्य ,महेंद्र सेठी शिक्षक सदस्य एवं अभिभावक प्रतिनिधि के साथ-साथ मौजूद थे । बैठक का शुभारंभ श्री प्राचार्य अजय कुमार जांगिड के स्वागत भाषण से हुआ। विद्यालय के विकास एवं छात्रों से संबंधित ढेर सारी सुविधाओं पर विस्तार से एक एक कर चर्चा की गई। कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो विद्यालय के चहुमुखी विकास के लिए आवश्यक थे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री ने यह आश्वासन दिया कि छात्र हित में विद्यालय का हर संभव मदद एवं सहयोग किया जाएगा। बैठक के पश्चात डी आई जी विक्रम कुंवर ने विद्यालय के सभी कर्मचारियों के साथ एक मीटिंग ली जिसमें विद्यालय तथा विद्यार्थियों के चहुमुंखी विकास के प्रयत्नों पर बल दिया।उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य कर्तव्य छात्र छात्राओं का समग्र विकास करना है,जिसमें वे सदैव सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER