Home » जोधपुर » शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
98 Views

एक कर्मचारी ने पहले से ही दर्ज कर ली उपस्थिति

फलोदी(पारस लूंकड़)। जिला कलेक्टर एच.एल अटल ने सोमवार को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, केशवनगर, फलोदी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में ओपीडी, आईपीडी व बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति के बारे में जानकारी लेते हुए उपस्थित रजिस्टर की जांच की। उपस्थिति रजिस्टर में एक कर्मचारी द्वारा मंगलवार की उपस्थिति पहले से ही लगाया जाना पाया गया।
जिला कलेक्टर ने दवा वितरण कक्ष की जांच करते हुए केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी लेते स्टॉक को व्यवस्थित रखने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने प्रभारी चिकित्सक को दवा वितरण कक्ष के पास कंप्यूटर ऑपरेटर के बैठने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने चिकित्सक कक्ष, टीकाकरण कक्ष, स्टोर रुम सहित केंद्र के अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में बैड शीटों की गुणवत्ता सही नहीं पाई गई। उन्होंने बैडशीटों की नियमिति धुलाई व समय पर बदलने के निर्देश दिए। होम्योपैथिक चिकित्सक कक्ष में सफ़ाई व्यवस्था सही नहीं होने पर नियमित सफ़ाई कराने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने प्रभारी चिकित्सक को शौचालय में साफ सफ़ाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बात करते हुए स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों व कार्मिकों की सेवाओं तथा केंद्र में मिलने वाली दवाइयों के बारे में जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER