Home » जैसलमेर » भारत-पाक सीमा के म्याजलार सरहद में मिली जिंदा एंटी पर्सनल माइन

भारत-पाक सीमा के म्याजलार सरहद में मिली जिंदा एंटी पर्सनल माइन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
296 Views
मधुहीर राजस्थान

चरवाहे को जमीन में दबी नजर आई सेना का बम निरोधक दस्ता करेगा डिफ्यूज

जैसलमेर(सी आर देवपाल म्याजलार)। जिले से लगती भारत-पाक सीमा पर एक जिंदा एंटी पर्सनल लेंड माइन मिलने से सनसनी फैल गई। सरहदी इलाके के म्याजलार गांव से 3 किमी दूर शनिवार को एक चरवाहे को नजर आई माइन। चरवाहे ने गांव वालों को जानकारी देकर मौके पर बुलाया। ग्रामीणों ने म्याजलार पुलिस चौकी को सूचना दी। म्याजलार चौकी की सूचना पर झिनझिनयाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। झिनझिनयाली थाना पुलिस ने बी एस एफ को एंटी पर्सनल लेंड माइन की सूचना दी। मौके पर पहुंची सीमा सुरक्षा बल की टीम ने इसकी पड़ताल की। झिनझिनयाली थाना प्रभारी सुरजाराम ने बताया कि शनिवार को सुबह एक भेड़ चराने वाले को भारत-पाक सीमा के 20 किमी अंदर एक सुनसान जगह पर जमीन में दबी माइन को देखा। सूचना पर हमारी टीम मौके पर गई। थाना प्रभारी ने बताया कि हमने प्रशासन के मार्फत भारतीय सेना के कंट्रोल रूम को भी इस की जानकारी दे दी है। अब सेना का बम निरोधक दस्ता मौके पर आएगा और वो ही इसे डिफ्यूज करने की कार्रवाई करेगा। तब तक ये हमारे कब्जे में रहेगा। हमने इसके चारों तरफ मिट्टी के कट्टे लगाकर सुरक्षित रख दिया है। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना द्वारा किसी युद्धाभ्यास में ये जमीन में ही दबी रह गई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER