Home » जोधपुर » बारिश के बाद व्यक्ति विद्युत पोल से चिपका, डंडे का इस्तेमाल कर हटाया, मौत

बारिश के बाद व्यक्ति विद्युत पोल से चिपका, डंडे का इस्तेमाल कर हटाया, मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
95 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर में गुरूवार की रात को बारिश के बाद रेलवे स्टेशन के सामने जसवंत सराय पुलिस चौकी के पास में एक व्यक्ति की विद्युत पोल से चिपकने पर मौत हो गई। उसे बचाने का प्रयास किया गया मगर तब तक उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान के  लिए उसे एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया कि रात साढ़ेे नौ बजे के आसपास रेलवे स्टेशन के सामने जसवंत सराय पुलिस चौकी के निकट एक गेस्ट हाउस के समीप बाहर लगे विद्युत पोल से एक व्यक्ति चिपक गया। उसे छुड़ाने का प्रयास चौकी के सिपाहियों और जनसहयोग से किया गया। डंडे से व्यक्ति को विद्युत पोल से दूर किया गया। बाद मेें उसे तत्काल एमजीएच ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। मृतक की पहचान नहीं हुई है। शव को एमजीएच की मोर्चरी मे रखवाया गया है। मृतक खानाबदोश हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER