Home » जोधपुर » उम्मेद उद्यान में उत्पात मचा रहे युवकों को टोका, सफाई कर्मचारी को प्लास्टिक बैट से पीटा

उम्मेद उद्यान में उत्पात मचा रहे युवकों को टोका, सफाई कर्मचारी को प्लास्टिक बैट से पीटा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
137 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के उम्मेद उद्यान पब्लिक पार्क में उत्पात मचा रहे युवकों को वहां काम रहे सफाई कर्मचारी को भारी पड़ गया। युवकों ने सफाई कर्मचारी को प्लास्टिक बैट और थापों से पीटा। संख्या में आरोपी 10-15 थे। इस बारे में अब उदयमंदिर थाने में राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया गया है।
मुंदियों की गली बम्बा मोहल्ला निवासी सन्नी खां पुत्र नसीर खां ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह उम्मेद उद्यान में सफाई कर्मचारी के पद पर क ार्यरत है। वह यहां गार्डन में गेट संख्या 1 पर सफाई कर रहा था। तब 10-15 युवक वहां पर उत्पात मचा रहे थे। इस पर उन्हें उत्पात मचाने से मना किया गया। इस पर उन लोगों ने प्लास्टिक बैट और थापों मुक्कों से मारपीट करनी शुरू कर दी। जिससे वह चोटिल हो गया।
रिपोर्ट मेें बताया कि आरोपी उदयमंदिर आसन क्षेत्र के है जोकि आए यहां पर उत्पात मचाते है। गार्डन में अवांछनीय गतिविधियों में भी लिप्त रहते है। उदयमंदिर पुलिस ने राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान के साथ अब तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER