Home » जोधपुर » बोरुन्दा कस्बे के मादलिया निवासी विरेन्द्र चौधरी बने हेड कांस्टेबल

बोरुन्दा कस्बे के मादलिया निवासी विरेन्द्र चौधरी बने हेड कांस्टेबल

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
150 Views

मधुहीर राजस्थान

चौधरी को पुलिस विभाग में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला पदोन्नति पुरस्कार
अतिरिक्त महानिदेशक सचिन मित्तल ने दी पदोन्नति

बोरुंदा (मोहम्मद अफजल)। कस्बे के बोरुन्दा पुलिस थाना के मादलिया गांव निवासी विरेन्द्र चौधरी (खदाव) द्वारा जिला स्पेशल टीम मे बेहतरीन कार्य के बदौलत पुलिस महानिदेशक द्वारा ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य किये जाने के फलस्वरूप पुरस्कार एवं पदोन्नति हेतु गठित कमेटी की अभिशंषा पर राजस्थान पुलिस अधीनस्थ सेवा नियमावली 1989 के नियम 28 (अ) के अधीन प्रावधानानुसार जिला स्पेशल टीम मे कार्यरत मादलिया निवासी विरेन्द्र चौधरी (खदाव) को कानिस्टेबल से हेड कनिस्टेबल पद पर अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एवं भर्ती पदोन्नति बोर्ड के सचिन मितल द्वारा महानिदेशक पुलिस द्वारा अनुमोदित के बाद 8 जुलाई 2024 को पदोन्नति पत्र जारी किया । चौधरी की पदोन्नति पर स्थानीय विधायक अर्जुन लाल गर्ग, पाली सांसद पी पी चौधरी सहित दर्जनों जन प्रतिनिधिगण एवं ग्रामीण लोगों द्वारा बधाईयां देने वालों का तांता लगा रहा।

चौधरी जिला स्पेशल टीम मे निभा रहे है उत्कृष्ट भूमिका

विरेन्द्र चौधरी (खदाव) ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव द्वारा गठित जिला स्पेशल टीम मे मादक पदार्थो व हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान मे उत्कृष्ट योगदान निभा रहे हैं ।विगत 3 वर्षो मे 180 से अधिक कार्यवाही में महती भूमिका निभाई गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER