Home » जोधपुर » अत्यधिक शराब सेवन से युवक की मौत

अत्यधिक शराब सेवन से युवक की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
115 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के बोरानाडा औद्योगिक क्षेत्र में एक फैक्ट्री श्रमिक की अत्यधिक शराब सेवन से मौत हो गई। इस बारे में पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।
पुलिस ने बताया कि वेस्ट बंगाल के श्यामपुर हाल बुझावड क्षेत्र में रहने वाले विकास पुत्र दुर्गा साऊ ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके साथ काम करने वाले पश्चिम बंगाल के श्यामपुर निवासी रिश्तेदार राजू डोलाई पुत्र हिमांशु डोलाई को अत्यधिक शराब सेवन से तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER