Home » जोधपुर » पढ़ाई के साथ यूएसडीटी का काम करने वाले छात्र को घोंपा चाकू

पढ़ाई के साथ यूएसडीटी का काम करने वाले छात्र को घोंपा चाकू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
132 Views

पेट के बायीं तरफ लगा चाकू, पर्चा बयान पर हत्या प्रयास में केस दर्ज

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर के अशोक उद्यान के सामने एक छात्र को उसके परिचित ने रूपयों के लेन-देन की बात को लेकर चाकू घोंप दिया। चाकू का वार उसके पेट के बायीं तरफ लगा। पर्चा बयान पर चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी और उसके साथी फरार है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मारूडी बाड़मेर हाल नयापुरा चौखा के रहने वाले झुंझारसिंह पुत्र कल्याणसिंह की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि वह पढ़ाई के साथ यूएसडीटी का काम करता है। वह अपने मित्र पंकज प्रजापत से यूएसडीटी के चार लाख रूपए मांगता है। झुंझार सिंह का कहना है कि उसकी जान पहचान पांच छह महिने पहले विकास मेवाड़ा नाम के शख्स से हुई थी। तब विकास ने उसके दोस्त पंकज को कहा कि चार लाख रूपए झुंझारसिंह को नहीं देकर मुझे यानी विकास को देगा। तब झुंझार सिंह ने इस पर आपत्ति जताई। अशोक उद्यान के सामने 23 जून की शाम को इन्हीं रूपयों के लेनदेन को लेकर विकास ने झुँझार सिंह के पेट में चाकू घोंप दिया। वक्त घटना उसके साथ में छोटू सिंह और अन्य था। आरोपी घटना के बाद फरार हो गए। पुलिस ने झुंझार सिंह के पर्चा बयान पर हत्या प्रयास में केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER