Home » जोधपुर » नशे में नहर में गिरा अधेड़, मौत

नशे में नहर में गिरा अधेड़, मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
124 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पाल रोड स्थित नहर चौराहा के पास में गुरूवार को पुलिस ने नहर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। इसकी पहचान मध्यप्रदेश निवासी के रूप में की गई है। वह नशे का आदी था और पत्नी के निधन के बाद तनाव में था। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया है। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश मंदसौर हाल थोरियों की ढाणी में रहने वाले प्रहलाद पुत्र लक्ष्मण ओड़ ने मर्ग की रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसके रिश्तेदार मंदसौर एमपी निवासी गोरधन पुत्र हरिसिंह नशे का आदी था। पत्नी के निधन के बाद वह मानसिक तनाव में रहता था। संभवत: ज्यादा शराब पीने से वह नहर में गिर गया और उसकी मौत हो गई। बता दें कि गुरूवार की सुबह उसका शव नहर चौराहा के पास में ही नहर में मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER