Home » जोधपुर » आफरी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

आफरी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
133 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। भा.वा.अ.शि.प.-शुष्क वन अनुसन्धान संस्थान, जोधपुर द्वारा दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया । इस अवसर पर पर डॉ. तरुण कान्त, निदेशक आफरी की अध्यक्षता में प्रातः आफरी प्रांगण में योग स्थल पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया । इस अवसर पर आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन के योग प्रशिक्षक श्री रौनक एवं उनकी सहायिका सुश्री प्रियंका के मार्गदर्शन में वार्मअप के बाद, योग की विभिन्न मुद्राएँ, प्राणायाम एवं ध्यान साधना की गई । इस अवसर पर संस्थान के निदेशक ने अपने स्वागत संबोधन में योग की उपयोगिता बताते हुए इस वर्ष यूनाइटेड नेशन की थीम “स्वयं एवं समाज के लिए योग” पर अपने विचार व्यक्त किये । कार्यक्रम की शुरुआत ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत योग प्रशिक्षकों द्वारा योग स्थल पर खेजड़ी का पौधा लगाकर की गई । योग दिवस के इस कार्यक्रम में डॉ. संगीता सिंह, समूह समन्वयक शोध, समस्त प्रभागाध्यक्ष, वैज्ञानिकगण एवं आफरी परिसर में रहने वाले अधिकारीयों, कर्मचारियों ने इस कार्यक्रम में उत्साह के साथ भाग लिया । योग कार्यक्रम का आयोजन श्री विकास अरोड़ा, उप वन संरक्षक, प्रभागाध्यक्ष, सुविधाएँ एवं सेवाएँ द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER