129 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बनाड़ में शुक्रवार को दसवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। प्राचार्य विष्णु दत्त टेलर ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों और सभी कार्मिकों ने निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार योग किया। कोच गिरिराज सिंह ने योग की सभी गतिविधियों और योगासनों का अभ्यास करवाया। प्राचार्य विष्णु दत्त टेलर ने इस अवसर पर विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे योग को अपने जीवन में अंगीकार कर दीर्घायु और स्वस्थ जीवन के स्वामी बने। इस अवसर पर कला शिक्षक केशव वरनोती के मार्गदर्शन में बच्चों के लिए ड्राइंग और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बच्चों ने अपनी रचनाओं का प्रदर्शन भी किया।



