Home » जैसलमेर » भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तनोटमाता की पूजा अर्चना की

भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तनोटमाता की पूजा अर्चना की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
221 Views

मधुहीर राजस्थान
जैसलमेर। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा पत्नी श्रीमती सुदेश धनखड़ ने मातेश्वरी तनोट माता के दर्शन व विशेष पूजा अर्चना की और देश में सुख शांति समृद्धि व खुशहाली की कामना की इसके बाद उपराष्ट्रपति धनखड़ जैसलमेर से लगती अंतरराष्ट्रीय सरहद पर सीमा सुरक्षा बल की बबलियानवाला सीमा चौकी गए जहां सरहद पर देश की सीमाओं की हिफाजत में तैनात सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों व जवानों से मुलाकात की साथ ही उनका हौसला बढाया इससे पूर्व विशेष विमान से जैसलमेर पहुँचने पर एयरफोर्स स्टेशन पर कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल के साथ जैसलमेर नगरपरिषद सभापति हरिवल्लभ कल्ला, वायुसेना स्टेशन के कमांडर अमितकुमार दुबे, भारतीय सेना के डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडर अनिलकुमार, जोधपुर पुलिस रेंज के आईजी विकासकुमार, सीमा सुरक्षा बल के उप महानिरीक्षक विक्रम कुंवर, संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा के साथ ही जैसलमेर जिला कलेक्टर प्रतापसिंह नाथावत व पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी समेत सेना के अधिकारियों ने उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। 14 जून शुक्रवार को जगदीप धनखड़ सम मार्ग पर स्थित सीमा सुरक्षा बल की 154वीं बटालियन के परिसर में सैनिक सम्मेलन में हिस्सा लेकर भीषण गर्मी में देश की सरहदों की हिफाजत करने वाले बीएसएफ के जवानों की हौंसला अफजाई करेंगे. वहीं 14 जून शुक्रवार को ही जैसलमेर से विशेष विमान के जरिए वापस दिल्ली लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER