Home » जोधपुर » कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर बी आर चौधरी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर बी आर चौधरी की अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
176 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। विश्वविद्यालय के कुलपति का कल हार्ट अटैक से निधन हो गया था। आज जोधपुर के सीरवी समाज के सिवंची गेट शमशान घाट पर संपूर्ण राजस्थान से आए हुए सीरवी समाज के जनप्रतिनिधि,कर्मचारी गण ,व्यापारी,बुद्धिजीवी,कृषि विश्वविद्यालय के कर्मचारी गण के साथ जोधपुर के सैकड़ों लोगों ने अंतिम यात्रा में शामिल होकर संवेदना प्रकट की। इस मौके पर अखिल सीरवी समाज कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी के प्रांत और जिला इकाई के सदस्य, बिलाड़ा परगना समिति,पाली सीरवी समाज,अखिल भारतीय सीरवी महासभा के पद अधिकारी गण और सीरवी समाज जोधपुर के सभी पदाधिकारी और समाज के लोगों ने अंतिम संस्कार यात्रा में शिरकत की। प्रोफेसर बी आर चौधरी एक नेक ईमानदार,कर्तव्यनिष्ठ और कठोर मेहनती व्यक्तित्व के धनी थे।आपने कृषि के क्षेत्र में अनेकानेक अनुसंधानों को बढ़ावा दिया। अखिल सीरवी समाज कर्मचारी वेलफेयर सोसाइटी के डा. टी आर सीरवी ने बताया की प्रोफेसर बी आर चौधरी का उठावना कल 14.6.24 की शाम को इनके निवास स्थान 53, ए,विधा नगर पावटा सी रोड बीजेएस जोधपुर पर शाम 5.30 बजे से शाम 7 बजे तक रखा गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER