Home » जोधपुर » एकजुट प्रयास से बाल श्रम मुक्त समाज का निर्माण: डॉ. कीर्ति

एकजुट प्रयास से बाल श्रम मुक्त समाज का निर्माण: डॉ. कीर्ति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
192 Views
  • विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। बाल मजदूरी बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत बड़ी बाधा है। इसे हम सब को मिलकर रोकने की जरूरत है। ये उद्गार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग (बाल स्वास्थ्य) के सहयोग से राजकीय महिला आईटीआई के सभाकक्ष में आयोजित संगोष्ठी को सम्बोधित करते अतिरिक्त जिला नोडल अघिकारी (बाल स्वास्थ्य) डॉ. रवि कीर्ति ने कही।
डॉ. कीर्ति ने बताया कि बाल-श्रम एक संज्ञेय अपराध हैं इसमें पकड़े जाने पर नियोजकों को छह माह से दो वर्ष की सजा हो सकती है और उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता हैं तथा बाल-श्रम एवं अन्य बाल अपराधो से बच्चों को बचाने के लिए 1098 चाइल्ड लाइन पर कॉल कर सकते है। इस अवसर पर राजकीय महिला आईटीआई के समूह अनुदेषक राजेन्दसिह निवाण़ ने बताया कि शिक्षा और सुरक्षित वातावरण हर बच्चे का जन्मसिद्व अधिकार हैं। इस दिवस पर हमें बाल-श्रम के खिलाफ आवाज उठाने का संकल्प लेना चाहिए। इस अवसर पर वरिष्ठ अनुदेषक नरेन्दसिह गौड़, वरिष्ठ सहायक ललितसिह भाटी के साथ समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी क्रम में मौखिक प्रश्नोत्तरी एवं निबन्ध प्रतियोगिता आयोजित कर सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय संचार ब्यूरो जोधपुर के केआर सोनी ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER