Home » जोधपुर » बाइक सवार छात्र को पकड़ा, अफीम और डोडा पोस्त का चूरा बरामद

बाइक सवार छात्र को पकड़ा, अफीम और डोडा पोस्त का चूरा बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
137 Views
मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर की प्रतापनगर सदर पुलिस ने पांचवीं रोड गीता भवन रोड पर बाइक सवार एक युवक को संदेह के आधार पर रोका। तलाशी लिए जाने पर युवक के पास से अफीम और डोडा पोस्त का चूरा मिला। इस पर युवक को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। युवक पढ़ाई करता है। अग्रिम अनुसंधान जारी है। प्रतापनगर सदर थानाधिकारी सतीश कुमार के अनुसार गीता भवन के निकट पांचवीं रोड पर एक बाइक सवार युवक को संदेह के आधार पर रूकवा कर तलाशी ली गई। तब उसके पास में 143 ग्राम अफीम और 130 ग्राम अवैध डोडा पोस्त का चूरा मिला। आरोपी युवक पीपालाईनाडी की ढाणी जोलियाली झंवर निवासी जितेंद्र पुत्र हनुमानराम विश्रोई को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया। इस बारे में अग्रिम जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER