मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। काजी मोहम्मद तय्यब अंसारी अध्यक्ष रूयते हिलाल (चॉंद) कमेटी और मौलाना शेर मोहम्मद खान रिजवी मुफ्ती ए राजस्थान ने माहे ज़िलहिज्जह का चांद नज़र आने पर आम लोगों को ईदुलअज्हा और आजमीने हज को हज की मुबारकबाद पेश करते हुए बताया कि शुक्रवार को जोधपुर में बादल होने की वजह से चांद नज़र नहीं आ सका। वहीं पाली, बाड़मेर, पीपाड़ शहर, मकराना सहित अन्य जगहों पर चांद दिखाई देने पर पाली से जिम्मेदारों ने दफ्तर चांद कमेटी जोधपुर में चांद देखने की गवाही (शहादत) गवाही मिलने पर मीटिंग में सर्वसम्मति से फैसला लिया किशुक्रवार को में जिल्हिजह का चांद दिखाई देने पर आगामी 17 जून 2024 सोमवार को ईदुलअज्हा (बकरीद) मनाई जाएगी।
गौरतलब है कि हज भी इसी मुबारक महीने में अदा किया जाता है। इस साल 15 जून को सऊदी अरब के मक्का शहर के नजदीक अरफात के मैदान में हज अदा किया जाएगा। उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि ईदुल अज्हा के मौके़ पर इस्लामी तौर व तरीक़ों के मुताबिक़ ईद मनाएं। ऐसी कोई नगवार हरकत ना करें जिससे किसी को तकलीफ पहुंचे। कुर्बानी के वक़्त अदब व एहतराम का पूरा ख्याल रखें। ईदुलअज्हा (बकरीद) हमें त्याग, बलिदान और सब्र का पैग़ाम देता है। हमें इस मौक़े पर त्याग, बलिदान और सब्र का परिचय देना है।



