Home » जोधपुर » राजस्थान पुलिस के जाबांज पुलिस कार्मिक सोमताराम विशेष पदोन्नति से सम्मानित

राजस्थान पुलिस के जाबांज पुलिस कार्मिक सोमताराम विशेष पदोन्नति से सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
285 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पुलिस महानिदेशक राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार राजस्थान पुलिस के जांबाज पुलिस कार्मिक सोमताराम को पुलिस सेवा में सराहनीय कार्यो के लिए विशेष पदोन्नति से सम्मानित किया गया है। सचिन मित्तल, अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड राजस्थान के आदेशानुसार ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्यो के लिए पुलिस कार्मिकों को विशेष पदोन्नति से सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि एसीपी बोरानाडा कार्यालय के पुलिस कार्मिक सोमताराम ने मादक पदार्थ तस्करी और फायरिंग के मामलों में लगभग पौने दो साल से वांछित अपराधी, अंतरराज्यीय गैंग के सरगना एवं एक लाख रुपये के ईनामी कुख्यात बदमाश जोधपुर ग्रामीण जिले के कापरड़ा थानान्तर्गत चोढा गांव निवासी हनुमानराम बिष्नोई को गिरफ्तार करवाया था। आरोपी हनुमानराम अंतरराज्यीय गैंग का सरगना है और पश्चिमी राजस्थान का डोडा पोस्त, एमडी ड्रग्स पेडलर बताया जा रहा है। वह जोधपुर व आस-पास के इलाकों में तस्करी करता था और काफी समय से वांछित था। एसीपी कार्यालय के पुलिस कार्मिक सोमताराम के मजबूत सूचना तंत्र के आधार पर यह आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ सका। पुलिस महानिदेशक ने सोमताराम को उनकी इस उपलब्धि के आधार पर विशेष पदोन्नति से सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER