Home » जैसलमेर » धोबा सरपंच ने मीठे पानी के लिए विधायक भाटी और कलेक्टर को दिया ज्ञापन

धोबा सरपंच ने मीठे पानी के लिए विधायक भाटी और कलेक्टर को दिया ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
105 Views
मधुहीर राजस्थान

जैसलमेर। पूर्व सांसद हरीश चौधरी के कार्यकाल मेँ तत्कालीन जिला कलेक्टर गिरिराजसिंह कुशवाह द्वारा जिले की धोबा सहित 28गांव 72 ढानियों को गंगा के मीठे पानी इंदिरा गाँधी नहर से पाइप लाइन से जोड़ा था परन्तु विभागीय अधिकारीयों की लापरवाही के कारण पाइप लाइन से पानी चोरी होने से धोबा गांव तक नही पहुँच रहा जिससे आस पास के ग्रामीण परेशान हो रहे है जिसके निवारण हेतू गुरुवार को धोबा सरपंच नरपतराम सहित ग्राम वासियों ने जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी और जिला कलेक्टर प्रतापसिंह को ज्ञापन सौपा ग्राम पंचायत धोबा के राजस्व गांव रातडिया की ढाणी, नीम की ढाणी और मगरे की ढाणी के लोग पीने के मीठे पानी के लिए तरस रहे हैं।

करोड़ों रुपए का मनरेगा कार्य सिर्फ पेपरों मेँ करवा कर रकम हजम करने वाले धोबा सरपंच नरपतराम ने बताया कि सरकारें नए भारत निर्माण के लिए नित नई योजनाएं ला रही है, नई-नई घोषणाएं कर रही है परन्तु रातडिया, नीम और मगरे की ढाणी के निवासी पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जिला परिषद के सीइओ को धोबा पंचायत के मननरेगा कार्यों की जाँच सीबीआई से करवानी चाहिए नरपतराम ने बताया कि रिकॉर्ड तोड़ गर्मी में सरकारें पशु पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था कर रही हैं, वहीं लोग मीठे पानी के लिए तरस रहे हैं। लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। सरकारी नलकूपों में पानी खारा है, इनसान तो क्या मवेशी तक खारा पानी नहीं पी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER