189 Views
मधुहीर राजस्थान।
जोधपुर। राजकीय प्राथमिक विद्यालय मामाजी का थान प्रधानाध्यापक शौकत अली लोहिया, अध्यापक गोपाल सिंह राजपुरोहित, भगाराम, बूंद बूंद सिंचाई मिस्त्री भंवराराम, सायरी देवी, शांति देवी, मोनिका, कमलेश, विनोद, अनिल सहित विद्यालय परिवार, एस.एम.सी सदस्यों व अभिभावकों के सहयोग से पौधों के लिए बूंद-बूंद सिंचाई रखरखाव कार्य व पक्षियों के बचाव के लिए विद्यालय प्रांगण में परीन्डे लगाये गये। विद्यालय में प्रतिदिन विद्यालय परिवार व एस.एम.सी. सदस्यों द्वारा श्रमदान के माध्यम से नियमित रूप से पक्षियों की देखभाल व उनके लिए दाना-पानी की जिम्मेदारी निभाई जा रही है।



