199 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर लोकसभा सीट पर भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत 113956 मतोे से आगे चल रहे है। दोपहर तक कांग्रेस प्रत्याशी करण सिंह उचियारड़ा भी बराबर की टक्कर ले रहे थे और लीड ज्यादा नहीं थी लेकिन दोपहर 3.30 बजे बाद स्थित पूर्ण रूप से लगभग स्पष्ट हो गई है और गजेन्द्र सिंह शेखावत की जीत लगभग तय हो गई है। अभी तक गजेन्द्र सिंह शेखावत को 672092 और करण सिंह उचियारड़ा को 558136 मत प्राप्त हुए है।



