Home » जोधपुर » हनुमान शनिधाम में शनि जयन्ती महोत्सव 5 से, दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा

हनुमान शनिधाम में शनि जयन्ती महोत्सव 5 से, दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन होगा 

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
114 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। प्रतापनगर सदर थाने के सामने स्थित हनुमान शनिधाम में शनि जयन्ती पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

मन्दिर के पुजारी गोपाल महाराज ने बताया कि 6 जून को शनि जयन्ती पूरे देश में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाई जा रही हैं। हनुमान शनिधाम में इस अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 5 जून को प्रात: 9 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके बाद सर्व बाधा निवारण हवन होगा। ग्यारह बजे से 23 हजार शनि मंत्रों का जाप पंडित दामोदर भारद्वाज द्वारा शुरू किया जाएगा जो दिन भर जारी रहेगा। 6 जून को सर्व बाधा निवारण हवन पंडित दामोदर भारद्वाज के सानिध्य में 11:00 बजे शुरू किया जाएगा।11:15 बजे 251 किलो मालपुआ का भोग लगा कर प्रसादी वितरण शुरू की जाएगी । इसी के साथ 11 बजे से ही राजेश गुप्ता एंड पार्टी द्वारा भजन कीर्तन कार्यक्रम की भी शुरूआत होगी।

प्रवक्ता पूनमचंद डाबी ने बताया कि आने वाले भक्तों के लिए तेल अभिषेक की विशेष व्यवस्था मंदिर की तरफ से की जाएगी। आने वाले सभी भक्तों को   23 हजार मंत्रों से अभिमंत्रित शनि अंगूठी निशुल्क दी जाएगी ।शनि भगवान की प्रसादी का वितरण पूरे दिन भर चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER