Home » जोधपुर » मेडिपल्स में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी सेवा शुरू

मेडिपल्स में इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी सेवा शुरू

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
130 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। मेडिपल्स हॉस्पिटल में अत्याधुनिक इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी सेवा शुरू हो गई है।
हॉस्पिटल के डॉ. अपूर्व सुराना ने बताया कि हाल में टीबी की बीमारी से पीडि़त मरीज के खांसी में खून आना शुरू हो गया था। तब वह हॉस्पिटल में जांच करवाने आया। यहां आने के बाद उसकी स्थिति को देखते हुए डीएसए गाइडेंस की देखरेख में उसके पांव की नस के माध्यम से कैथेडर डाल कर विशेष प्रोसिजर के माध्यम से मरीज की जो नसें फूल गई थी उनको पार्टीकल द्वारा ब्लॉक किया गया। इसके बाद मरीज में धीरे-धीरे सुधार होना शुरू हो गया और खून आना बंद हो गया। अब मरीज स्वस्थ्य होने के साथ आगे की जिंदगी सामान्य तरीके से जी सकेगा। डॉ. सुराना ने बताया कि अब मेडिपल्स में उपलब्ध सेवाओं में इजाफा होने के साथ इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी सुविधा, सीटी और यूएसजी बायोप्सी, पीटीबीडी पित्त स्टेंटिंग, ब्रोन्कियल एरेरी एम्बोलिजेशन, पिक लाइन प्लेसमेंट आदि की सुविधा भी मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही है। हॉस्पिटल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमिता अग्रवाल ने पूरे विभाग को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के उच्च स्तरीय प्रोसीजर कर के विभाग ने आमजन की सेवा करते हुए नए आयाम को छुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER