250 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। लोकसभा चुनाव 2024 के अंतर्गत जोधपुर लोकसभा (16) सीट की मतगणना राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जोधपुर में चल रही है। प्रत्याशियों के दिलों के धड़कने बढ़ी हुई है। दोपहर 1.16 बजे तक की मतगणना में भाजपा के गजेन्द्र सिंह शेखावत को 368848 एवं कांग्रेस के करण सिंह उचियारड़ा को 332748 मत प्राप्त हुए है। गजेन्द्र सिंह शेखावत (+36100) मतों की लीड बनाए हुए है। लेकिन अभी कुछ अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। करण सिंह उचियारड़ा भी लगातार गजेन्द्र सिंह शेखावत की लीड तोड़ते नजर आ रहे है।



