90 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। संत नामदेव ट्रस्ट व सिंधी सेंट्रल पंचायत की ओर से सिंधी समाज के होनहार विद्यार्थियों का सम्मान 10 जून को समारोहपूर्वक किया जाएगा। कार्यक्रम में 150 बच्चों का पंजीयन हो चुका है।
आयोजन कमेटी के मुख्य संयोजक महेश खेतानी और सह संयोजक भरत आवतानी ने बताया कि समारोह में इस वर्ष राजस्थान बोर्ड व सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाली समाज की प्रतिभाओं को स्वर्ण पदक, 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को रजत पदक से समानित किया जाएगा। समाजसेवी प्रभु ठारवानी और भूमि कृपलानी की ओर से स्कॉलरशिप भी दी जाएगी। पंजीयन पांच जून तक किए जाएंगे।



