93 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की ओर से इंटरमीडिएट और फाउंडेशन की परीक्षाओं के साल में तीन बार आयोजन के नए पैटर्न में सितंबर की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी हो गया है। परीक्षाओं का आयोजन 12 सितंबर से होगा। आईसीएआई के नोटिस में स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा कार्यक्रम के किसी भी दिन केंद्र, राज्य सरकार या स्थानीय निकायों द्वारा सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर भी परीक्षा टाइम टेबल में बदलाव नहीं होगा।



