मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। नींद में सोते वक्त पलंग से गिरने से घायल युवक और चक्कर आने से गिरकर घायल हुई बुर्जुग महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
प्रतापनगर थाने में दी रिपोर्ट में चितौड़ग़ढ के चांदखेड़ा निवासी कालू भील पुत्र अम्बालाल भील ने पुलिस को बताया कि 30 मई की रात्रि के समय गुरो का तालाब प्रतापनगर क्षेत्र में रहने वाले उसका भाई प्रकाश पुत्र अम्बालाल बिस्तर से नींद में गिरने के कारण घायल हो गया था जिसको इलाज के लिये एमडीएमएच अस्पताल लेकर गये जहां पर दौराने इलाज उसने दम तोड़ दिया।
इसी प्रकार सूरसागर थाने में दी रिपोर्ट में बैंक कालोनी मसूरिया निवासी सुमेर पुत्र स्व. ईश्वरलाल ढोली ने पुलिस ोकबताया कि विजय राज सोनी का मकान भूरिटया क्षेत्र में 3 मई की दोपहर ोक गयी उसकी मां श्रीमती रूपा देवी पत्नी स्व. ईश्वरलाल की अचानक चक्कर आने से गिरने पर सिर में लगी चोट से बेहोश हो गई। अस्पताल लेकर गये जहां पर दौराने इलाज उसने दम तोड़ दिया।



