Home » जोधपुर » तापमान में वृद्धि तथा हीटवेव के कारण जिले में प्रभावितों की सूचना

तापमान में वृद्धि तथा हीटवेव के कारण जिले में प्रभावितों की सूचना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
206 Views
मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। जोधपुर जिले में सोमवार को प्राचार्या एस.एन मेडिकल कालेज के अधीनस्थ अस्पतालों में हीटवेव तथा हीटस्टोक से कुल 3 पीडित उपचार के लिए अस्पतालों में पहुंचे जिन्हें उपचार कर राहत मिली तथा पूर्व में भर्ती 1 पीडित को ठीक होने से डिस्चार्ज किया गया। 
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर (शहर) के अधीनस्थ अस्पतालों में हीटवेव अथवा हीटस्टोक से कोई मरीज नहीं आयें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जोधपुर (ग्रामीण) के अधीनस्थ अस्पतालों में हीटवेव तथा हीटस्टोक से कुल 28 पीडित उपचार के लिए अस्पतालों में उपस्थ्ति हुए जिन सभी को आवश्यक उपचार प्रदान कर राहत दी गयी। जिले में आज हीटवेव अथवा हीट स्टोक से मृत्यु की कोई सूचना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER