Home » जोधपुर » मानसिक परेशानी के चलते अधेड़ ने लगाया फंदा

मानसिक परेशानी के चलते अधेड़ ने लगाया फंदा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
91 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। शहर के निकटवर्ती गांगाणा रोड पत्रकार कॉलोनी द्वितीय में एक अधेड़ ने मानसिक अस्वस्थता के चलते अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। हालांकि परिजन उसे फंदे से उतार कर अस्पताल लेकर गए। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया।
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि नाहरों की ढाणी झंवर निवासी जितेन्द्र पुत्र देवेन्द्र चौधरी ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। इसमेें बताया कि गंगाणा रोड पर स्थित पत्रकार कॉलोनी द्वितीय में रहने वाले उसके पिता देवेन्द्र उर्फ देवाराम पुत्र पाबूराम जाट जो कि मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। जिन्होने घर पर फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER