Home » जोधपुर » भाजपा प्रधान चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं की रौनक, दिनभर रही भीड़

भाजपा प्रधान चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ताओं की रौनक, दिनभर रही भीड़

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
114 Views

शेखावत का स्वागत अभिनंदन किया गया

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पंजाब लोकसभा चुनावों में प्रवास के बाद केन्द्रीय  जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत रविवार शाम गृह नगर जोधपुर पहुंचे। केन्द्रीय मंत्री ने आज़ सुबह निज निवास स्थान पर गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान अनेक पदाधिकारी जनप्रतिनिधि ने केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। जोधपुर लोकसभा प्रधान चुनाव कार्यालय में दिनभर  भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थको की भीड़ रही यहां पर शेखावत का स्वागत अभिनन्दन किया। तीसरी बार मोदी सरकार की जीत की अग्रिम शुभकामनाएं बधाई दी गई।

शोक सभाओं में शामिल हुए
इसके बाद केन्द्रीय मंत्री शेखावत लूणी विधानसभा क्षेत्र के पाल गांव, गुढा विश्नोईया, खेजड्ली, मोडी जोशियां क्षेत्र में जोधपुर शहर में विविध शोक सभाओं में शामिल हुए।  जिन परिवारों में गमी हुई थी उनके निवास स्थान जाकर शोक संवेदना जताई। राजस्थान जीव जन्तु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पूर्व  सांसद जसवंत सिंह विश्नोई भी साथ रहे।
राजस्थान, पंजाब, जम्मू- कश्मीर, हरियाणा, झारखंड में 50 से अधिक चुनावी सभाओं को संबोधित करने के बाद जोधपुर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया गया।  केन्द्रीय मंत्री सभी कार्यकर्ताओं से मिले और चुनाव में की गई
कड़ी मेहनत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER