Home » पाली » 12 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

12 दिवसीय समर कैंप का हुआ समापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
251 Views

समर कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण करना : जमोदिया

मधुहीर राजस्थान

सोजत रोड़ (रमेश भट्ट)। आर के मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोजत रोड में हो रहे 12 दिवसीय समर कैंप का समापन बड़ी धूमधाम व आनंदोत्सव के साथ सम्पन्न हुआ। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न खेलों के कोच वह मेंटोर ने अपनी बखूबी भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक कालूराम माली व विशिष्ट अतिथि स्थानीय व्यवसायी श्याम सुंदर उपस्थित रहे। विद्यालय प्रबंधक व प्रधानाचार्य श्रीमती किरण जमोदिया व लाल सिंह गहलोत द्वारा अतिथियों का बहुमान किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती वंदना व गणपति स्तुति की गई । प्रधानाचार्य ने अपने उद्बोधन में कहा कि समर कैंप का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में पाठ्यक्रम के साथ-साथ व्यक्तित्व निर्माण, सांस्कृतिक गतिविधियों ,खेलकूद, मनोरंजन, करियर काउंसलिंग व पर्यावरण के साथ सर्वांगीण विकास करना है। इस समर कैंप शिविर में 150 से अधिक बच्चों ने अपनी भागीदारी निभाई । आयोजन की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों व शिक्षिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER