Home » जोधपुर » राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक की

राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर बैठक की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
100 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। आगामी 13 जुलाई को प्रस्तावित इस साल की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर जिला एवं सेशन न्यायाधीश चन्द्रशेखर शर्मा के निर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पुखराज गहलोत ने जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल एवं जोधपुर महानगर न्यायक्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सचिव गहलोत ने अधिकारियों को न्यायालय में लंबित प्रकरणों एवं प्रि-लिटिगेशन प्रकरणों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित करने तथा निस्तारण के भरसक प्रयास करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में उपस्थित पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु न्यायालय से जारी समन व नोटिस की त्वरित रूप से तामील कराने को निर्देशित किया गया। बैठक में राजस्व विभाग, श्रम विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारित विभाग, जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम तथा नगर निगम के अधिकारियों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER