Home » जोधपुर » बाड़मेर-ऋषिकेश व शालीमार एक्सप्रेस 22 तक आंशिक रद्द

बाड़मेर-ऋषिकेश व शालीमार एक्सप्रेस 22 तक आंशिक रद्द

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
90 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल के शंभू स्टेशन पर किसान आंदोलन के कारण जोधपुर से गुजरने वाली तीन ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि किसान आंदोलन के कारण ट्रेन 14888/14887,बाड़मेर-ऋषिकेश -बाड़मेर एक्सप्रेस 20 से 22 मई तक आवागमन में बाड़मेर-बठिंडा स्टेशनों के बीच संचालित जाएगी। ट्रेन बठिंडा से ऋषिकेश स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार ट्रेन 14661/14662,बाड़मेर-जम्मूतवी-बाड़मेर शालीमार एक्सप्रेस 20 से 22 मई तक आवागमन में बाड़मेर-दिल्ली स्टेशनों के बीच संचालित की जाएगी तथा ट्रेन दिल्ली से जम्मूतवी स्टेशनों के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। किसान आंदोलन के कारण ट्रेन 19272/19273,भावनगर टर्मिनस-हरिद्वार-भावनगर टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस जो 20 मई को भावनगर टर्मिनस तथा 22 मई को हरिद्वार से प्रस्थान करेगी वह आवागमन में वाया हिसार-हांसी-मेहम डोभभाली-रोहतक-पानीपत-अंबाला के परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER