Home » जोधपुर » तीन युवकों के साथ मारपीट का मामला

तीन युवकों के साथ मारपीट का मामला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
128 Views

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, अपराधियों की जा रही पहचान

फलोदी (पारस लूंकड़)। फलोदी पुलिस थाना क्षेत्र में तीन युवकों के साथ निर्मम मारपीट करने का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे के आला अफसर के निर्देश पर फलोदी पुलिस ने अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला एएसआई दिलीपकुमार की ओर से पंजीकृत किया गया है। संपर्क करने पर डीवाईएसपी आयुष वशिष्ठ ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर दर्ज किए गए मामले में पीड़ित युवकों की पहचान कर ली गई है। ये तीनों युवक ढढू के निवासी है तथा तीनों विश्नोई समाज के हैं पीड़ित युवक इतने भयभीत हैं कि वे अभी अपराधियों के बारे में कुछ भी बताने में समर्थ नहीं हैं। अपराधियों की पहचान का इंतजार किया जा रहा है। अपराधी ढढू के ही निवासी है तथा विश्नोई समाज के ही हैं। पुलिस ने रिपोर्ट में कहा कि अपराधियों ने पीड़ितों के साथ मारपीट करने के साथ उनकी गाड़ी के साथ तोड़फोड़ की। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 143, 323, 341, 308, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER