Home » पाली » देसुरी थाना प्रभारी राजपुरोहित मय टीम ने 21.900 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक मुजरिम को किया गिरफ्तार

देसुरी थाना प्रभारी राजपुरोहित मय टीम ने 21.900 किलोग्राम डोडा पोस्त के साथ एक मुजरिम को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
356 Views

देसूरी। चारभुजा देसुरी मेगा हाईवे हरिओम आश्रम के पास पुलिस ने रविवार मध्य रात्रि को अवैध डोडा पोस्त के साथ युवक को गिरफ्तार किया। पाली पुलिस अधीक्षक चुनाराम जाट आई पी एस पुलिस अधीक्षक पाली के आदेशानसार एवं चैनसिंह महेचा अति. पुलिस अधीक्षक बाली व राजेश यादव वृताधिकारी वृत बाली के निकट सुपरविजन में हरिसिंह राजपुरोहित थानाधिकारी पुलिस थाना देसूरी मय टीम द्वारा दिनांक 12.05.2024 को रात्रि में नाकाबन्दी के दौरान चारभुजा राजसमंद की ओर से आ रही एक एम आर ट्रेवल्स बस नं. एन एल 01 बी 1613 की चैकिंग के दौरान बस की डिकी में दो बैंग में भरा अवैध डोडा पोस्त मिलने पर डोडा पोस्त को जब्त कर एक मुलजिम मुकेशदास को गिरफतार किया जाकर मुलजिम के खिलाफ जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। चारभुजा राजसमंद की ओर से आ रही एक एम आर ट्रेवल्स बस एन एल 01 बी 1613 की चैकिंग के दौरान बस की डिकी में दो बैंग में भरा अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर सप्लायर से 21.900 किलो ग्राम अवैध डोडापोस्त बरामद कर एक मुलजिम को गिरफ्तार किया है।
देसुरी थाना प्रभारी हरिसिंह राजपुरोहित मय टीम द्वारा दिनांक 12.05.2024 को रात्रि में नाकाबन्दी के दौरान चारभुजा राजसमंद की ओर से आ रही एक एम आर ट्रेवल्स बस रजि. नं. एनएल 01 बी 1613 की चैकिंग के दौरान बस की डिकी में दो बैंग में भरा अवैध डोडा पोस्त मिलने पर डोडा पोस्त को जब्त कर एक मुलजिम मुकेशदास को गिरफतार किया जाकर मुलजिम के खिलाफ जुर्म धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजिबद्ध किया गया। हरिसिंह राजपुरोहित उ नि पु थानाधिकारी पुलिस थाना देसूरी जिला पाली,दलपतसिंह मु.आ.115 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली रामकिशन कानि. 1766 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली, कुंजबिहारी कानि. 1298 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली,राकेश कुमार कानि. 1830 पुलिस थाना देसूरी जिला पाली टीम ने उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER