Home » नागौर » ग्राम पंचायत राजलौता में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

ग्राम पंचायत राजलौता में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
112 Views
– सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मधुहीर राजस्थान
डेगाना/सांजू (सुशील लोरा डेगाना)। डेगाना उपखंड के ग्राम पंचायत राजलौता में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 16 विभागों में लंबित प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। पंचायतीराज विभाग द्वारा पांच पट्टे, 10 जन्म प्रमाण पत्र, 5 मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किए गए ।
राजस्व विभाग द्वारा 8 नाम सुधार तथा 13 नामांतरण स्वीकृत किए गए ।विधुत विभाग द्वारा सोलर पैनल के 20 आवेदन प्राप्त किए गए।महिला बाल विकास विभाग द्वारा गोद भराई का कार्यक्रम किया गया। चिकित्सा विभाग द्वारा 300 से अधिक लोगों को मोके पर चिकित्सीय उपचार प्रदान किया गया। कृषि विभाग द्वारा 3 फार्म पौंड के 4 तारबंदी के आवेदन प्राप्त किए गए।इस मौके पर वन विभाग द्वारा वृक्षारोपण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । उपखंड अधिकारी मोहन चौधरी ने कहा किशिविर का उद्देश्य आम लोगों को संविधान प्रदत्त अधिकार दिलाना है ताकि कोई भी व्यक्ति संसाधन की कमी से न्याय से वंचित न रह जाए। इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करना है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इस मौके पर तहसीलदार डेगाना सतीश कुमार राव, अतिरिक्त विकास अधिकारी सुखाराम नैण, सरपंच संघ अध्यक्ष भैरून्दा रामदेव सोहु, भामाशाह ओमप्रकाश दायमा, ग्राम विकास अधिकारी अशोक कुमार , कनिष्ठ सहायक कैलाश प्रजापत, कृषि पर्यवेक्षक अनिता ताकर, पटवारी तुलछीराम, राम अवतार लोरा अजय सिंह, अर्जुन नाथ, नाथूराम बाटण, जगदीश बराला, तेजाराम गोदारा, राहुल सोहू सहित अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER