Home » जोधपुर » जोधपुर-ब्यास- जोधपुर (01 ट्रिप) सत्संग स्पेशल रेलसेवा का संचालन

जोधपुर-ब्यास- जोधपुर (01 ट्रिप) सत्संग स्पेशल रेलसेवा का संचालन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
95 Views

जोधपुर। रेलवे द्वारा ब्यास में आयोजित सत्संग के आयोजन को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु जोधपुर-ब्यास-जोधपुर (01 ट्रिप) सत्संग स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार:-

जोधपुर-ब्यास-जोधपुर सत्संग स्पेशल (01 ट्रिप)

गाड़ी संख्या 04833, जोधपुर-ब्यास सत्संग स्पेशल जोधपुर से दिनांक 16.05.24 को 15.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.10 बजे ब्यास पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04834, ब्यास- जोधपुर सत्संग स्पेशल ब्यास से दिनांक 19.05.24 को 14.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 09.15 बजे जोधपुर पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में पीपाड रोड, गोटन, मेडता रोड, मारवाड मुंडवा, नागौर, बीकानेर, सूरतगढ, हनुमानगढ, बठिण्डा, धुरी, लुधियाना व जालन्धर सिटी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस गाडी में 02 थर्ड एसी, 12 द्वितीय शयनयान, 08 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 24 डिब्बें होगें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER