Home » जोधपुर » पुलिस ने दी घर में रेड, पिता पुत्र को मादक पदार्थ रखने के आरोप में पकड़ा

पुलिस ने दी घर में रेड, पिता पुत्र को मादक पदार्थ रखने के आरोप में पकड़ा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
150 Views
मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र में बांकियाबेरा के पास में पुलिस ने एक मकान पर रेड देकर पिता पुत्र को मादक पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने वहां से तैयार अफीम को बरामद किया है। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अब जांच की जा रही है। अफीम किससे खरीद कर लाई गई इस बारे में पूछताछ की जा रही है। थानाधिकारी विक्रम सिंह चारण ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि बाकिया बेरा सूरज टेंट गोदाम के पास माता का थान निवासी चैतन वैष्णव अवैध रूप से मादक पदार्थ रखता है। इस पर पुलिस की टीम ने उसके घर पर रेड दी। वहां से उसके पुत्र दीपक को भी हिरासत में लिया। पुलिस ने घटनास्थल से 800 ग्राम अफीम एवं 388 ग्राम अफीम की डली को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार किया। अवैध डोडा पोस्त के साथ एक गिरफ्तार बनाड़ थाने के एसआई त्रिलोकदान ने जाजीवाल कलां गांव में श्रवण के शख्स को पकड़ा और उसके पास से 924 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया। उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER