Home » जोधपुर » टे्रन की चपेट में आने से युवक की मौत

टे्रन की चपेट में आने से युवक की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
158 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। शहर के निकट नागौरी बेरा रेलवे फाटक मंडोर क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। उसके पिता की तरफ से पुलिस में मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने शव को कार्रवाई कर परिजन के सुपुर्द किया। मंडोर पुलिस ने बताया कि नागौर जिले के भावण्डा स्थित नटों का बास शील गांव हाल नट बस्ती गोकुल की प्याउ निवासी प्रेमाराम पुत्र बींजाराम नट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका पुत्र प्रेमाराम नट नागौरी बेरा रेलवे फाटक पर पटरियां पार कर रहा था, तब अचानक से आई टे्रन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। मंडोर पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER