Home » जोधपुर » सिंधी समाज की दो दिवसीय देव दर्शन यात्रा रवाना

सिंधी समाज की दो दिवसीय देव दर्शन यात्रा रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
181 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। संत नामदेव ट्रस्ट और पूज्य सिंधी सेन्ट्रल पंचायत की ओर से सिंधी समाज के वरिष्ठजनों की दो दिवसीय देव दर्शन यात्रा आज शहीद हेमू कालानी चौराहे के पास सिंधु भवन से आरती कर रवाना की गई।
यात्रा संयोजक भरत आवतानी ने बताया कि जोधपुर से ओसियां स्थित सच्चियाय माता मंदिर, फलोदी में लटियाल माता व रामदेरा दर्शन , जैसलमेर बॉर्डर, तनोट माता दर्शन सहित रास्ते मे प्रमुख मंदिरों के दर्शन करवाए जाएंगे। ट्रस्ट सचिव महेश खेतानी ने बताया कि यात्रा स्व. हासाराम राधिका होतचंदानी, भगवान कलवानी, भगवान दास लीला देवी आवतानी की याद में उनके परिजन दीपक-पीतांबर होतचंदानी, हीरु-किशोर कलवानी, विनोद-भरत आवतानी द्वारा आयोजित की जा रही हैं। यह यात्रा पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत संत नामदेव ट्रस्ट सिंधी गुरु संगत दरबार के लक्ष्मण खेतानी, राम तोलानी, मुरली गंगवानी, प्रभु ठारवानी, गोपी जनवानी, लक्ष्मण शर्मा, राम गुरनानी, महिला मंडल की पूनम मोत्तयानी की देखरेख मेंं संपन्न होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER