Home » जैसलमेर » हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन मुल्जिमो को किया गिरफ्तार

हत्या का प्रयास करने के मामले में तीन मुल्जिमो को किया गिरफ्तार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
87 Views

जैसलमेर । पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के निर्देशन में, पुलिस थाना झिंझनीयाली ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हत्या के प्रयास के प्रकरण में तीन मुल्जिमो को गिरफ्तार किया प्राप्त जानकारी अनुसार दिनांक 26.04.2024 को प्रार्थी लीलूसिह पुत्र श्यामसिह जाति राजपूत निवासी गुंजनगढ ने पुलिस थाना झिंझनीयाली पर रिपोर्ट पेश की कि मेरे चाचा छोटूसिह पुत्र झबरसिंह दिनांक 26.04.2024 को सुबह 11 बजे अपने मित्रों एवनसिह, श्रवणसिह, देवीसिह, हठूसिह व अन्य के साथ ग्राम करडा में राजकीय विद्यालय के आगे खडे थे। तब वक्त करीब 11.15 बजे एक बोलेरो कैम्पर गाडी में गिरधर सिह पुत्र रिडमल सिह, नरेन्द्र सिह पुत्र तनेराव सिह, जुझांर सिह पुत्र रिडमल सिह, वगैरा सभी अपने हाथों मे लाठियां व तलवार लिए गाडी से उतरे तथा उक्त लोग एक राय होकर षडयंत्र रचकर मेरे चाचा छोटू सिह को मारने की नीयत से सभी ने मिलकर छोटू सिह के साथ मारपीट शुरु कर दी। मारपीट के दौरान गिरधर सिह ने छोटू सिह के ऊपर तलवार से जाने से मारने के लिए वार किया जिससे छोटू सिह के हाथ पर चोट आई। छोटू सिह के बच जाने पर उक्त सभी लोगो ने गिरधर सिह को बोला इसे जान से मार दो फिर सभी ने छोटू सिह को घेर लिया तथा गिरधर सिह ने छोटू सिह पर तलवार से दोबारा गर्दन पर वार किया जिससे तलवार का वार सीधे छोटू सिह की गर्दन पर लगने से घायल हो गया। छोटू सिह को घायल अवस्था मे जैसलमेर अस्पताल लेकर आए। वगैरा रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी के आदेषानुसार महेन्द्रसिंह राजवी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जैसलमेर के निर्देशन में राजेश कुमार शर्मा वृताधिकारी वृत जैसलमेर के सुपरविजन में भीमराव सिंह प्रभारी डीसीआरबी व सुरजाराम उनि थानाधिकारी पुलिस थाना झिंझनियाली को प्रकरण में मुल्जिमान की तुरन्त दस्तयाबी हेतु निर्देष दिये गये। निर्देषों की पालना में थाना स्तर पर विभिन्न टीमें गठित कर पुलिस टीमों द्वारा आपस में सामंजस्य रखकर डीसीआरबी शाखा से तकनीकी आधार पर कार्य कर मुल्ज्मिान गिरधरसिह, नरेन्द्रसिह व जुझारसिह को दस्तयाब कर बाद पुछताछ गिरफतार किया गया। मुल्जिमान से गहन पुछताछ व विस्तृत अनुसंधान जारी है।

गिरफतार मुल्जिम

गिरधरसिह पुत्र रिडमलसिह जाति राजपुत उम्र 48 साल निवासी करड़ा पुलिस थाना झिझनियाली जिला जैसलमेर नरेन्द्रसिह पुत्र तनेसिह जाति राजपुत उम्र 28 साल निवासी करड़ा पुलिस थाना झिझनियाली जिला जैसलमेर
जुझारसिह पुत्र मुल्तान सिह जाति राजपुत उम्र 30 साल निवासी करड़ा पुलिस झिझनियाली जिला जैसलमेर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER