Home » जोधपुर » पॉक्सो और किशोर न्याय अधिनियम की कार्यशाला 11 अगस्त को

पॉक्सो  और किशोर न्याय अधिनियम की कार्यशाला 11 अगस्त को

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
149 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति एवम पॉक्सो कमेटी द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 के परिपेक्ष में देखभाल एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों एवं विधि के साथ संघर्षरत बच्चों में विशेष योग्य बच्चों के विषय में कार्यशाला का आयोजन 11 अगस्त को राजस्थान राज्य न्यायिक अकादमी जोधपुर में किया जाएगा। कार्यशाला के मुख्य अतिथि न्यायाधिपति चंद्रशेखर होंगे जबकि अध्यक्षता न्यायाधिपति डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी करेंगे।
कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति के अध्यक्ष न्यायाधिपति मनोज कुमार गर्ग, न्यायाधिपति इंद्रजीत सिंह, पोक्सो कमेटी अध्यक्ष  न्यायाधिपति रेखा बोराणा, न्यायाधिपति शुभा मेहता राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुलदीप रांका यूनिसेफ के फील्ड ऑफिस चीफ ऋषभ हेमानी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं रिसोर्स पर्सन कार्यशाला को संबोधित करेंगे।
राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति नोडल ऑफिसर अमित कुमार गोयल ने बताया कि राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति सुप्रीम कोर्ट के निर्देशन पर हर वर्ष बाल संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित करती है। इस वर्ष कार्यशाला की थीम प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन विथ डिसेबिलिटी है। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञ प्रतिभागियों के साथ संवाद करेंगे। कार्यशाला में राजस्थान उच्च न्यायालय किशोर न्याय समिति का लोगो एवं वेब पेज भी लॉन्च किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER