210 Views
गोविन्द पेशवा धवा

लूणी क्षेत्र के ग्राम पंचायत धवा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योग का प्रशिक्षण दिया गया।
उपनिदेशक कार्यालय आयुर्वेद विभाग जोधपुर एवं उपनिदेशक कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग जोधपुर के संयुक्त तत्वाधान में योग प्रशिक्षण का आयोजन रखा गया। डॉ मीनाक्षी पवार के निर्देशन में योग प्रशिक्षक कुलदीप सिंह एवं अंबा कंवर द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को योग के विभिन्न योगासन बताते हुए उनसे मिलने वाले लाभ की जानकारी देकर प्रशिक्षण दिया
इस मौके पर एलएस राधा देवी एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं उपस्थिति रही



