Home » जोधपुर » कलेक्टर ने जिला परिषद व पंचायत समिति, फलोदी का किया औचक निरीक्षण

कलेक्टर ने जिला परिषद व पंचायत समिति, फलोदी का किया औचक निरीक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
139 Views

अनुपस्थिति कार्मिकों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश

फलोदी (पारस लूंकड़)। जिला कलेक्टर एच.एल अटल ने सोमवार को जिला परिषद व पंचायत समिति कार्यालय का प्रातः 10 बजे औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पंचायत समिति कार्यालय में विकास अधिकारी का कार्यालय कक्ष बंद पाया गया। उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर तीन कर्मचारी अनुपस्थिति पाए गए। विकास अधिकारी को अनुपस्थिति कार्मिकों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने पंचायत समिति कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण करते हुए विकास अधिकारी को फाइलों का उचित प्रबंधन रखते हुए अलमारियों में व्यवस्थित रूप में रखने के निर्देश दिए। उन्होंने ई-फाइलों की जांच करते हुए लम्बित प्रकरणों का निस्तारण समय पर करने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट से कार्यालय को अवगत कराने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने पंचायत शाखा का निरीक्षण करते हुए विकास अधिकारी से सेक्शन 38 के तहत की कार्रवाई के संबंध में जानकारी ली। विकास अधिकारी को कार्यालय की सभी शाखाओं के रजिस्टरों की नियमित जांच करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों की जांच करते हुए लम्बित प्रकरणों को समय पर निस्तारण करने तथा आमजन की समस्याओं को ध्यान से सुनते हुए राहत देने की बात कहीं।
जिला परिषद कार्यालय में उपस्थिति पंजिका की जांच करने पर एक कर्मचारी अनुपस्थिति पाया गया। निरीक्षण दौरान उन्होंने अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी को अनुपस्थित कार्मिकों के खिलाफ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसीईओ द्वारा किए गए पंचायत समिति कार्यालयों के निरीक्षण के बारे में जानकारी लेते हुए नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ़ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने गत वर्ष विभिन्न अभियानों में जारी किए गए पट्टों के संबंध में जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER