Home » जोधपुर » सूरसागर थाना क्षेत्र के रूपावतों का बेरा बास में अज्ञात का शव मिला

सूरसागर थाना क्षेत्र के रूपावतों का बेरा बास में अज्ञात का शव मिला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
196 Views

मधुहीर राजस्थान
जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट के सूरसागर थाना क्षेत्र के रूपावतों का बेरा बास में देर शाम को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मौके पर पहुंचे एसीपी वेस्ट अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की रूपावतों का बेरा बास में शाम को खेलते समय वहां के छोटे बच्चों ने एक व्यक्ति का शव देखा। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को सूचना देकर बुलवाया गया।

बताया जा रहा है कि शव करीब 24 घंटे पुराना है। पुलिस ने एफएसएल जांच के बाद शव को मॉर्च्युरी में भेजा गया। पुलिस अज्ञात व्यक्ति के शव की शिनाख्त की प्रयास करने के साथ ही इस मामले में हत्या के एंगल से भी जांच कर रही है। शव मिलने की सूचना पर क्षेत्र में भी दहशत का माहौल हो गया और वहां पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER