Home » जैसलमेर » शिक्षकों की कमी से नाराज छात्राओं ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय म्याजलार पर लगाया ताला

शिक्षकों की कमी से नाराज छात्राओं ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय म्याजलार पर लगाया ताला

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
951 Views

मधुहीर राजस्थान

विद्यालय में 270 बालिकाओं पर केवल 4 शिक्षक

जैसलमेर।(सी आर देवपाल म्याजलार)। जिले के ब्लॉक सम के ग्राम म्याजलार में संचालित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओं ने शिक्षकों की कमी को लेकर विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं का कहना है कि बालिका विद्यालय में 270 से अधिक छात्राए अध्ययन करती हैं, विद्यालय में स्वीकृत पद 19 की बजाय केवल 06 शिक्षक ही पदस्थ हैं। जिसमें से एक कनिष्ठ सहायक, एक शारीरिक शिक्षक भी शामिल है।ग्रामीणों ने बताया कि बालिका विद्यालय में प्रथम श्रेणी एक शिक्षक है जिसको प्रधानाचार्य का चार्ज दिया हुआ है।और दो शिक्षक लेवल 2 के एवं एक तृतीय श्रेणी के है। ऐसे में बालिकाओं की पढ़ाई नहीं हो पा रही है। परिजनों का कहना है कि शिक्षक नहीं होने से बालिकाओं की पढ़ाई चौपट हो रही है। ऐसे में अगर शिक्षक नहीं लगाए गए तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

270 बालिकाओं पर केवल 4 शिक्षक

आदर्श ग्राम पंचायत म्याजलार के ग्रामीणों ने बताया कि राजकीय उच्च माध्यमिक बालिका विद्यालय म्याजलार में शिक्षकों की कमी के कारण ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर ताला लगा कर धरना प्रदर्शन किया। विद्यालय में 270 बालिकाएं केवल चार शिक्षकों के भरोसे है। ऐसे में छात्राओं का भविष्य खराब हो रहा है। इसलिए अभिभावकों ने समय रहते शिक्षकों की व्यवस्था करने का आग्रह किया है।

2 दिन का मिला आश्वासन

तालाबंदी की जानकारी मिलने पर शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाया। ग्रामीणों द्वारा मांगे नहीं माने जाने तक तालाबंदी नहीं खोलने की बात कहने पर शिक्षा विभाग ने 2 दिन की मोहलत मांगी है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने 2 दिन में शिक्षकों की संख्या बढ़ाने का आश्वासन दिया है। शिक्षा विभाग द्वारा आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों व छात्राओं ने विद्यालय का ताला खोला। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर 2 दिन में शिक्षकों की संख्या नहीं बढ़ाई गई तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER