Home » जोधपुर » पानी की मोटर चालू करते लगा करंट, महिला की मौत

पानी की मोटर चालू करते लगा करंट, महिला की मौत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
145 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। निकटतर्वी मथानिया के तिंवरी स्थित पणजी का खेड़ा में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। वह पानी की मोटर चालू कर रही थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, मगर डॉक्टर ने उसे मृत बत दिया। इस बारे में उसके पति की तरफ से पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है। मथानिया पुलिस ने बताया कि पणजी का खेड़ा जोशियों का बास में रहने वाली 39 साल की संगीता पत्नी शांतिलाल देशांतरी अपने घर में पानी की मोटर चालू कर रही थी। तब उसे तार से करंट लगा और वह अचेत हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER