Home » जोधपुर » मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने भूल से पी कीटनाशक दवाई

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने भूल से पी कीटनाशक दवाई

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram
125 Views

मधुहीर राजस्थान

जोधपुर। निकटवर्ती बोरानाडा स्थित बासनी सिलावटा गांव में एक युवक ने भूल से कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। तबीयत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। पुलिस ने मर्ग किया और कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किया। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि बासनी सिलावटा निवासी 23 वर्षीय जयसिंह पुत्र सुरेश राव मानसिक रूप से अस्वस्थ था। उसने 14 जुलाई को भूलवश कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। इस पर उसकी तबीयत बिगडऩे पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर वह चल बसा। उसके भाई विशाल की तरफ से मर्ग में रिपोर्ट दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Poll

क्या आप \"madhuheerrajasthan\" की खबरों से संतुष्ट हैं?

weather

NEW YORK WEATHER